बुरहानपुर में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान, कलेक्टर ने दिये सर्वे के निर्देश
बुरहानपुर में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान, कलेक्टर ने दिये सर्वे के निर्देश

बुरहानपुर में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान, कलेक्टर ने दिये सर्वे के निर्देश

बुरहानपुर, 11 जून (हि.स.)। मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को देर शाम बुरहानपुर जिले में तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे जिले में लगी केले की फसलें बर्बाद हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह को जानकारी मिलने के बाद फसल नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। भू-अभिलेख अधीक्षक से प्राप्त जानकारी अनुसार इस दौरान 1.4 मिली औसत वर्षा दर्ज की गई है। देर शाम चली तेज हवाओं से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में केले की फसल को नुकसान-क्षति पहुंचने की जानकारी मिली है। उन्होंने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को तत्काल सर्वे कार्य करने एवं पात्रता के आधार पर संबंधित किसान को मुआवजा देने के निर्देश दिये हैं। गुरुवार को कलेक्टर के आदेश मिलने के बाद जिले के सभी पटवारियों, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in