चीन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के लिए उसके आयातित सामान का करें बहिष्कार-अखिलेश
चीन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के लिए उसके आयातित सामान का करें बहिष्कार-अखिलेश

चीन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के लिए उसके आयातित सामान का करें बहिष्कार-अखिलेश

लखनऊ, 20 जून (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वीडियोकाॅलिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न अंचलों में अपनी पार्टी के नेताओं से लगातार सम्पर्क कर रहे हैं और उनसे संगठन तथा प्रदेश की राजनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को पार्टी के लोगों से संवाद करते हुए कहा कि चीन ने गलवान घाटी में हमारे सैनिकों की हत्या की, इससे सभी देशवासी आक्रोश में है। चीन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के लिए उसके आयातित सामान के इस्तेमाल से बचना चाहिए। चीनी उत्पाद का बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने कहा देश की सीमाओं पर खून बहाने वाले वीरों को हमारा नमन है। सपा अध्यक्ष ने उन्नाव में पत्रकार शुभम मणि त्रिपाठी की गोली मार कर हत्या किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाराज है। पत्रकारिता की स्वतंत्रता भाजपा के कारण खतरे में है। भाजपा लोकतंत्र को भी आतंकित करना चाहती है। कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। भाजपा सरकार के कारण उत्तर प्रदेश 'हत्या प्रदेश' बनने की राह पर है। सपा अध्यक्ष ने वीडियोकाॅलिंग के माध्यम से आजमगढ़ में दीपक से सम्पर्क किया। फर्रुखाबाद के मन्नन खां का आम का बाग है। उन्होंने कहा कि इस बार घाटा आ गया है। आम बागवान अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आम की फसल की बिक्री पर निर्भर होते हैं। इस बार कई बार आंधी-वर्षा ओलावृष्टि से आम के बागों को बहुत नुकसान पहुंचा है। संतकबीर नगर के पूर्व सांसद सुरेन्द्र यादव के परिवार से मनीष यादव ने पार्टी की ओर से जनता से निरन्तर सम्पर्क किए जाने की जानकारी दी। इसी जनपद के जयराम पाण्डेय से भी अखिलेश यादव ने बात की। इसके अलावा अजीम खां से भी सम्पर्क किया। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से भी मिलाया। अखिलेश यादव ने वीडियोकाॅलिंग से आगरा के राजपाल यादव से वार्ता की। गाजीपुर के समाजवादी नेता अमला यादव के निधन के पश्चात आज उनके भाई से फोन पर अखिलेश यादव की बात हुई। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाते हुए साहस से इस दुःख को सहन करने के लिए कहा। कानपुर में अभिमन्यु गुप्ता से अखिलेश यादव ने जब सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि प्रवासी श्रमिकों की उन्होंने अपने साथियों के साथ लगातार मदद की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छोटी इकाइयों की मदद नहीं कर रही है। छोटा धंधा करने वाले कारोबारी परेशान हैं। अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि दुकान खुलने के पहले से ही व्यापारी नकदी के संकट से जूझ रहे हैं। लाॅकडाउन से पहले खरीदे गए माल के भुगतान के वादे बिक्री न होने के कारण पूरे नहीं हो रहे हैं, जिसके चलते बैंक से चेक बाउंस हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in