भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

हरिद्वार, 12 जून (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष गौरव पाल के संयोजन में शुक्रवार को प्रेमनगर गंगा घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर देश से कोरोना महामारी को समाप्त करने की प्रार्थना की गई। इस दौरान राशन वितरण में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं के चौदह दिन का एकांतवास पूरा करने पर उनकी कुशलता की प्रार्थना भी मां गंगा से की। महामंत्री पार्थ दुबे ने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार बेहतर प्रयास कर रही है। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सभी नागरिकों को करना चाहिए। मां गंगा के आशीर्वाद से ही अवश्य ही कोरोना देश से समाप्त होगा। उन्होंने एकांतवास अवधि पूरा करने वाले शहरी विकासमंत्री के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्तम स्वास्थ्य की भी कामना की। उन्होंने कहा कि लगातार निस्वार्थ सेवाभाव से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा किया। आगे भी कार्यकर्ता गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों की मदद करते रहेंगे। गौरव पाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता धर्मनगरी के नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत हैं। 39 भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकांतवास का समय अपने घरों पर रहकर बिताया। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यों से प्रेरणा मिलती है। आयुष पंडित व शुभम पाल ने कहा कि मां गंगा की कृपा से कोरोना की जंग अवश्य जीतेंगे। शासन प्रशासन अपने उत्तरदायित्व को निभा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार लोगों को सेनेटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा देश इस महामारी की जंग से जीत नहीं जाता तब तक कार्यकर्ता सेवाभाव में जुटे रहेंगे। शहरी विकासमंत्री मदन कौशिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लगन से कार्य कर रहे हैं। दुग्धाभिषेक करने वालों में सविता यादव, राजन, वीरू सोलंकी, आयुष पंडित, शुभम पाल, गौरव निषाद, उत्सव त्यागी आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in