भाजपा के लिए राजनीति जनता की सेवा करने का माध्यम : शेजवलकर
भाजपा के लिए राजनीति जनता की सेवा करने का माध्यम : शेजवलकर

भाजपा के लिए राजनीति जनता की सेवा करने का माध्यम : शेजवलकर

ग्वालियर, 07 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के कोटेश्वर मंडल की कामकाजी बैठक रविवार को सांसद विवेक शेजवलकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सांसद ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति जनता की सेवा करने का माध्यम है और जो राजनीति को जनता की सेवा का माध्यम मानते हैं तो वह भाजपा में विश्वास रखते हैं, इसलिए प्रद्युम्न सिंह तोमर जनता की सेवा करने के लिए ही पार्टी में शामिल हुए हैं। श्री शेजवलकर ने कहा कि प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने मंत्री पद, अपनी विधायकी का त्याग कर भाजपा के सदस्य बनकर पार्टी को मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर दिया है। आज हम सब एक-एक कार्यकर्ता मिलकर आने वाले उप-चुनाव में सारी की सारी सीटें जीतकर मध्य प्रदेश की भाजपा की सरकार को मजबूती प्रदान करेंगे। पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आज भाजपा का सदस्य होने के नाते प्रत्येक कार्यकर्ता को मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि भाजपा की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने एवं भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का पूर्ण रूप से प्रयास करूंगा। जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि आगामी विधानसभा उप-चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहने वाली है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर 100-150 लोगों के वाट्सएप गु्रप बनाए जाएं, ताकि पार्टी की प्रचार सामग्री, नेताओं के भाषण के ऑडियो वीडियो जनता तक आसानी से पहुंच सकें। बैठक में प्रमोद खंडेलवाल, विस्तारक देवेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रयाग तोमर, जगत सिंह कौरव, विनोद अष्टैया, सोनू राजपूत, नारायण भदौरिया, राजू सेंगर, शशि शर्मा, चंदू सेन आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद शर्मा/राजूू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in