जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज समेत भाजपा नेताओं ने किया नमन
जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज समेत भाजपा नेताओं ने किया नमन

जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज समेत भाजपा नेताओं ने किया नमन

भोपाल, 09 जून (हि.स.)। आज 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस है। भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे आदिवासी नेता और लोकनायक थे जिन्होंने भारत के झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण कर नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘मैं केवल देह नहीं, मैं जंगल का पुश्तैनी दावेदार हूँ। पुश्तें और उनके दावे मरते नहीं, मैं भी मर नहीं सकता। मुझे कोई भी जंगलों से बेदखल नहीं कर सकता, उलगुलान! उलगुलान! उलगुलान!’’-हरिराम मीणा। महान क्रांतिकारी, आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा के बल। आदिवासियों के अधिकार, स्वाभिमान, स्वतंत्रता, संस्कृति को बचाने के लिए ‘अबुआ दिशुम अबुआ राज’ यानि ‘हमारा देश, हमारा राज’ का नारा देने वाले लोकनायक बिरसा मुंडा के बलिदान को कभी भुलाया न जा सकेगा। उलगुलान आंदोलन के प्रणेता,इस माटी के सच्चे सपूत सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लोकनायक बिरसा मुंडा को पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा ‘देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान आदिवासी नेता एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी ट्वीट कर भगवान बिरसा मुंडा को पुण्यतिथि पर स्मरण कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा ‘अंग्रेजों से मुक्ति पाने के लिये आदिवासियों का नेतृत्व करने वाले, सामाजिक जन जागृति द्वारा आदिवासियों का कल्याण करने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट में कहा ‘जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से साहस व शौर्य को परिभाषित करने वाले, राष्ट्रीय आंदोलन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाकर देशभक्ति की अलख जगाने वाले "धरती आबा" भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश नमन। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा ‘आदिवासियों - वनवासी समाज के महानायक, उनके स्वाभिमान, स्वतंत्रता और संस्कृति के संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी के शहीद दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद राकेश सिंह ने अपने संदेश में कहा ‘19वीं सदी के महानायक, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध आदिवासियों को जाग्रत कर उनका नेतृत्व किया। ऐसे महान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in