राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साहः अनिता ममगांंई
राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साहः अनिता ममगांंई

राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साहः अनिता ममगांंई

ऋषिकेश, 15 जून (हि.स.)। महापौर अनिता ममगांई ने मंगलवार को कहा है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उत्तराखंड जन संवाद (वर्चुअल रैली) से भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साह मिला है। इसका भरपूर उपयोग कोरोना संकट काल में पार्टी के कार्यक्रमों में मिलेगा। महापौर ने यह विचार नगर निगम के स्वर्ण जंयती सभागार में शहर के व्यापारिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों से व्यक्त किए। सभागार में रैली के लिए बड़ी स्क्रीन की खास व्यवस्था की गई। सभी ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए रक्षा मंत्री के उद्बोधन को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गढ़वाल संभाग को वर्चुअल रैली से संबोधित किया। इस दौरान राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, पवन शर्मा अध्यक्ष घाट रोड, श्रवण जैन,प्रतीक कालिया, मोतीराम टुटेजा, पंकज गुप्ता,, संदीप गुप्ता, अनिल ध्यानी, राजेश भट्ट, दिनेश अरोड़ा, चेतन शर्मा, संदीप शास्त्री, पंकज शर्मा, सुनील उनियाल, मनु कोठारी, कमलेश जैन, कमला गुनसोला, विजयलक्ष्मी भट्ट, राजू शर्मा, अनिकेत गुप्ता, हैप्पी सेमवाल, रूपेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in