भाजपा किसान मोर्चा नव नियुक्त महासचिव शुषपाल सिंह ने भाजपा नेताओं का जताया आभार
भाजपा किसान मोर्चा नव नियुक्त महासचिव शुषपाल सिंह ने भाजपा नेताओं का जताया आभार

भाजपा किसान मोर्चा नव नियुक्त महासचिव शुषपाल सिंह ने भाजपा नेताओं का जताया आभार

जम्मू, 03 जून (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त महासचिव शुषपाल सिंह ने उन्हें नियुक्त करने के लिए े भाजपा नेताओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान नवनियुक्त महासचिव शुषपाल सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष भाजपा राष्ट्रीय महासचिव संगठन, वीरेंद्र सिंह भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष, रविंदर रैना भाजपा अध्यक्ष जम्मू कश्मीर, अशोक कौल भाजपा महासचिव संगठन और पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, ओमी खजूरिया भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष जम्मू कश्मीर व विनय गुप्ता जिला अध्यक्ष भाजपा जम्मू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसमें खरा उतरते हुए किसानों की बेहतरी के लिए कार्य करने में कभी पीछे नहीं रहूंगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in