उत्तराखंडः भाजपा का ‘परिवार सम्पर्क अभियान’ शुरू, प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर की शुरुआत
उत्तराखंडः भाजपा का ‘परिवार सम्पर्क अभियान’ शुरू, प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर की शुरुआत

उत्तराखंडः भाजपा का ‘परिवार सम्पर्क अभियान’ शुरू, प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर की शुरुआत

देहरादून, 11 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूरा होने पर भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत आज ‘परिवार जनसम्पर्क अभियान’ की शुरुआत हुई। उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इसका शुभारम्भ किया। इस अभियान में प्रदेश में 10 लाख परिवारों से सम्पर्क किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष के पूरा होने पर भाजपा पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम व अभियान चला रही है। इनमें एक महत्वपूर्ण अभियान आज प्रारम्भ हुआ, जो 17 जून तक चलेगा। उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज नैनीताल ज़िले के पश्चिम मंडल में पनियाली और नंदपुर गांव के बूथों पर परिवारों से सम्पर्क करने के साथ किया। भगत ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र व संकल्प पत्र दिया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के जारी कार्यक्रमों की जानकारी भी उन्हें दी। भगत ने कहा कि अभियान में उत्तराखंड में 10 लाख परिवारों से सम्पर्क किया जाएगा। यह अभियान जो बूथ स्तर तक चलाया जा रहा है, 17 जून तक चलने वाला है। इस अभियान में पत्रक के माध्यम से प्रधानमंत्री की देशवासियों के नाम पत्र व उसके साथ संकल्प पत्र भी दिया जा रहा है। संकल्प पत्र में राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन व उनके उपयोग तथा कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ जागरुकता का उल्लेख है। इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, ज़िला महामंत्री कमल नयन जोशी, लक्ष्मण खाती, अक्षय सुयाल, ब्लॉक समिति सदस्य मेम्बर मनीष आर्य प्रधान, भुवन बलवंत रंगवाल, दिनेश जोशी, गोविंद दानू, दिनेश सुयाल, बसंती राणा आदि उपस्थित थे। भगत ने आत्मनिर्भर भारत के अन्तर्गत गोपाल सिंह राणा के पोल्ट्री फार्म का भी निरीक्षण किया। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in