छत्तीसगढ़ में भाजपा जनसंवाद रैली से जुड़ेंगे 10 लाख लोग, शिवराज सिंह भी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में भाजपा जनसंवाद रैली से जुड़ेंगे 10 लाख लोग, शिवराज सिंह भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में भाजपा जनसंवाद रैली से जुड़ेंगे 10 लाख लोग, शिवराज सिंह भी होंगे शामिल

रायपुर, 27 जून (हि.स.)। मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर छत्तीसगढ़ में 28 जून को जनता के बीच राज्यस्तरीय जनसंवाद रैली होने जा रही है। इस वर्चुअल रैली में छत्तीसढ़ के अलावा राष्ट्रीय स्तर के नेता भी जुड़ेंगे, जिनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि इस ऑनलाइन रैली में छत्तीसगढ़ में 10 लाख लोगों को जुटाने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को यह जानकारी भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दी। मोदी सरकार के कार्यकाल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारी बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आने वाली पहली सरकार है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर जो भरोसा कायम किया था, वह पहले पांच सालों और दूसरे कार्यकाल के एक साल में ही दिख गया है। साय ने कहा कि राम मंदिर से लेकर तीन तलाक और नागरिकता संशोधन कानून के जरिए पाकिस्तान और बांग्लादेश में सताये जा रहे हिन्दुओं को देश की नागरिकता देकर देश-विदेश में मोदी सरकार का डंका बज रहा है। कोरोना वायरस महामारी के बाद यह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की पहली प्रेस वार्ता है। जिसमें पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय महामंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, राज्य सभा सांसद रामविचार नेता व सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत कई नेता मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर देशभर में चल रहा जनसंवाद कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में 28 जून को समाप्त होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 25 लाख लोगों तक मोदी रकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य लगभग संपन्न हो चुका है। राज्य के 30 जिलों में 27 जिलों में रैली की जा चुकी है। साय ने कहा कि 28 जून को होने वाली रैली राज्यस्तरीय रैली है। यह रैली हमारे लिए बेहद खास होने जा रही है। क्योंकि इस वर्चुअल रैली से 10 लाख लोग जुड़ेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रैली को संबोधित करेंगे। साय ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ ही हम राज्य की असफल भूपेश बघेल सरकार की असफलता को भी जनता के पास ले जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रंजन झा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in