अमित शाह का संबोधन सुनने एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं पर बमों से हमला
अमित शाह का संबोधन सुनने एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं पर बमों से हमला

अमित शाह का संबोधन सुनने एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं पर बमों से हमला

कोलकाता, 09 जून (हि.स.)। राजनीतिक हिंसा के लिए कुख्यात पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली सुनने के लिए भी एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर बमों से हमले हुए हैं। घटना बीरभूम जिले के सिउड़ी की है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल है। खास बात यह है कि हमले के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसीलिए जिले में तनाव बढ़ रहा है। बाताया गया है कि 2 नंबर ब्लॉक के जमुरिया गांव के डोमपारा इलाके में एक भाजपा समर्थक के घर पर बम विस्फोट हुआ। गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को भाजपा के वीडियो कॉन्फ्रेंस को सुनने के लिए जमुरिया गाँव के सभी भाजपा कार्यकर्ता व्यस्त थे। उसी क्षण, किसी ने जमुरिया गाँव के डोमपाड़ा में भाजपा समर्थित वृंदावन डोम के घर पर बम फेंका गया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि कौन शामिल था। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर बाद बमबारी हुई, जिसमें कोई घायल नहीं है। पुलिस ने उस भाजपा कार्यकर्ता के पिता को ही गिरफ्तार कर लिया है जिसके घर बमबारी हुई है इसलिए जिले में तनाव का माहौल है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in