bilaspur-central-government-should-reduce-tax-in-petroleum-products-seema-pandey
bilaspur-central-government-should-reduce-tax-in-petroleum-products-seema-pandey

बिलासपुर:केंद्र की सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों में टेक्स करना चाहिए कम: सीमा पांडे

बिलासपुर ,23 फरवरी(हि.स.)। केंद्र की सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों में टैक्स कम करना चाहिए। यह केवल छत्तीसगढ़ की जनता की परेशानी नहीं, पूरे देश के लोगों की है। इस पर केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए। यह कहना है जिला कांग्रेस कमेटी शहर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा पांडे का। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस और ध्यान दिया है। जो भी टैक्स प्रदेश सरकार ले रही है, वह जनता को किसी माध्यम से वापस जा रहा है। इस मामले में केन्द्र से ही दाम बढ़कर आ रहे हैं उन्हें कम किया जाना चाहिए। दरअसल पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से जनता की परेशानियों की नब्ज पकड़ते हुए विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी महिला विंग ने भी प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में शहर कांग्रेस कमेटी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा पांडे के नेतृत्व में घरेलू गैस और डीजल पेट्रोल के दामों के बढ़ने पर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन इस हाल में अनोखा रहा क्योंकि महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ठेले के ऊपर गाड़ियां रखकर शव यात्रा निकाली और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ने से आम जनता के घरों का बजट बिगड़ रहा है। 50 फ़ीसदी से ज्यादा टैक्स लगाए जाने के कारण भारत देश में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम ऊंचे हुए हैं। ऊंचे दामों का असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। सब्जी, फल, राशन सहित सभी चीजें महंगी हो रही हैं। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/उपेंद्र त्रिपाठी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in