bijapur-two-hundred-sacks-after-paddy-purchase-deadline---bad-paddy-taken-mudaliar
bijapur-two-hundred-sacks-after-paddy-purchase-deadline---bad-paddy-taken-mudaliar

बीजापुर : धान खरीदी की समय सीमा के बाद दो सौ बोरे सड़े- खराब धान लिया गया : मुदलियार

बीजापुर, 12 फरवरी (हि.स.)। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवासराव मुदलियार ने शुक्रवार को बयान जारी कर आरोप लगाया है कि भोपालटनम ब्लॉक के मद्देड़ धान खरीदी केन्द्र में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। यहां धान खरीदी की समय सीमा खत्म होने के बाद दो सौ बोरे सड़े-खराब धान की खरीदी की गई, इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष ने लैम्प्स प्रबंघक एवं प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार ने आरोप लगाया है कि मद्देड़ धान खरीदी केन्द्र में समय सीमा खत्म होने के बाद सड़े-खराब धान की खरीदी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार को भी करीब दो सौ बोरे तौले गए। उन्होंने कहा कि परिवहन में भी व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के ट्रांसपोर्टर को लाभ पहुंचाने परिवहन का ठेका दिया गया है। इससे स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें भारी कमीशनखोरी की गई है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यहां कई सालों से सहायक खाद्य अधिकारी एक ही कुर्सी पर जमे हुए हैं और कई चुनाव निकल जाने के बाद भी इनका तबादला नहींं हुआ, इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सहायक खाद्य अधिकारी के तबादले की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in