bijapur-seventh-pran-pratishtha-varshikotsav-was-celebrated-on-gayatri-shakti-peeth
bijapur-seventh-pran-pratishtha-varshikotsav-was-celebrated-on-gayatri-shakti-peeth

बीजापुर : गायत्री शक्ति पीठ के षष्टम प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव मनाया गया

नगर के 50 से अधिक घरों में गंगा स्थापना भी किया गया बीजापुर, 28 फरवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय के हृदय स्थल में स्थित गायत्री शक्ति पीठ में विगत सात दिनों से चल रहे पावन प्रज्ञा पुराण कथा के साथ षष्टम प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। गायत्री चेतना केन्द्र आंवरी आश्रम से पधारे कथा वाचक दयाराम पुरोहित, उदगाताबसंत कुमार जैन, कोरस उदगाता सम्मी तेता, दशरथ निषाद और तबला वादक मोहन ध्रुवा की संगीतमय टीम ने धर्म और विज्ञान के महत्व को अपने जीवन में आज की परिस्थिति के अनुसार कैसे अपनाते हुए अपने जीवन श्रेष्ट बनाये इस पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वार्षिकोत्सव का यह कार्यक्रम 22 फरवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होकर कथा, प्रवचन, दीप यज्ञ और 28 फरवरी को 05 कुंडीय गायत्री यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। अन्तिम दिवस प्रात:काल में प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम दंपत्ति द्वारा शक्तिपीठ में सजल श्रद्धा और प्रखर प्रज्ञा तथा माता गायत्री, दुर्गा और सरस्वती की गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना किया गया। जिले के अलग अलग क्षेत्रों से आए परिजनों ने पूरी तन्मयता के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले परिजनों एवं समाज सेवकों को युग निर्माणी अलंकरण प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पंच कुण्डीय यज्ञ के कार्यक्रम मे पुंसवन, विद्दारंभ और सैकडों दीक्षा संस्कार नि:शुल्क संपन्न हुआ। कथा के दिनों में नगर के 50 से अधिक घरों में हर-हर गंगे, घर-घर गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा स्थापना भी किया गया। मन्दिर प्रांगण में भंडारा का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने भोजन प्रसाद लिया। आये हुए सभी भक्तों को गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य नि:शुल्क वितरण किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in