bijapur-female-naxalite-arrested-from-tarrem-bazar-chowk
bijapur-female-naxalite-arrested-from-tarrem-bazar-chowk

बीजापुर:तर्रेम बाजार चौक से महिला नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर, 23 फरवरी(हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना तर्रेम एवं डीआरजी का संयुक्त बल के द्वारा एमसीपी के दौरान तर्रेम बाजार चौक से एक महिला नक्सली पोटामी सोनी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला नक्सली पोटामी सोनी उर्फ पायकी पिता मंगलू पोटामी ,जाति मुरिया उम्र 30 वर्ष ,निवासी पेद्दागेलुर थाना तर्रेम जिला बीजापुर निवासी होना बताया गया है । जो थाना बासागुडा क्षेत्रान्तर्गत 20 अक्टूबर 2020 को ग्राम बड़ा तर्रेम व गोलाकोण्डा के पहाड़ी केमध्य पुलिस पार्टी पर फायरिंग एवं ब्लास्ट करने की घटना में शामिल थी। गिरफ्तार नक्सली के विरूद्ध कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर में आज पेश किया गया। हिन्दुस्थान समाचार /राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in