सुशांत सिंह राजपूत की याद में 550 गरीब परिवारों को खाना खिलाएंगी भूमि पेडनेकर
सुशांत सिंह राजपूत की याद में 550 गरीब परिवारों को खाना खिलाएंगी भूमि पेडनेकर

सुशांत सिंह राजपूत की याद में 550 गरीब परिवारों को खाना खिलाएंगी भूमि पेडनेकर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि वो हमारे बीच नहीं हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोमवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। भूमि पेडनेकर ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए 550 से अधिक गरीब परिवारों को खिलाने का संकल्प लिया है। भूमि ने इसके लिए एनजीओ एक साथ फाउंडेशन से हाथ मिलाया है। उन्होंने यह घोषणा सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने ट्विटर पर दिवंगत अभिनेता की एक तस्वीर के साथ एक नोट साझा किया है। भूमि पेडनेकर ने लिखा-'मैंने अपने प्यारे दोस्त की याद में एक साथ फाउंडेशन के माध्यम से 550 गरीब परिवारों को खिलाने की प्रतिज्ञा ली है। आइए हम सभी के प्रति करुणा और प्रेम दिखाएं जो अभी और पहले से ज्यादा जरूरत है।' भूमि पेडनेकर ने सुशांत के साथ फिल्म 'सोनचिड़िया' में किया था। अभिषेक चौबे द्वारा निदेशित फिल्म 'सोनचिड़िया' में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने डकैत का किरदार निभाया था। हाल में भूमि ने सोशल मीडिया पर सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का पोस्टर भी शेयर किया था। यह फिल्म 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म को मुकेश छाबड़ा ने निर्देशित किया है। 34 साल के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने आवास पर सुसाइड कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। उनके फैंस और परिवार वाले सुशांत के सुसाइड मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/ प्रीती राजपूत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in