भोपाल: नवागत कलेक्टर लवानिया ने संभाला कार्यभार
भोपाल: नवागत कलेक्टर लवानिया ने संभाला कार्यभार

भोपाल: नवागत कलेक्टर लवानिया ने संभाला कार्यभार

भोपाल, 19 जून (हि.स.)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और भोपाल के नवागत कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। वे सुबह नौ बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और अपना पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर भोपाल में कोरोना संक्रमण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। बता दें कि राज्य शासन ने गुरुवार को 2009 बैच के दो आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें इधर से उधर कर दिया था। इनमें भोपाल कलेक्टर तरुण पिथौड़े को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम में संचालक नियुक्त किया गया था, जबकि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के संचालक अविनाश लवानिया को भोपाल कलेक्टर बनाया गया था। शुक्रवार सुबह नवागत कलेक्टर लवानिया ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in