वंदे भारत मिशन : कुवैत से 177 और बहरीन से 176 भारतीय भारत के लिए रवाना
वंदे भारत मिशन : कुवैत से 177 और बहरीन से 176 भारतीय भारत के लिए रवाना

वंदे भारत मिशन : कुवैत से 177 और बहरीन से 176 भारतीय भारत के लिए रवाना

सुप्रभा सक्सेना नई दिल्ली, 22 जून (हि.स.)। वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत सोमवार को खाड़ी देश कुवैत से विशेष विमान के जरिए 177 भारतीयों ने चेन्नई के लिए उड़ान भरी। इसके अलावा बहरीन से भी 176 यात्रियों ने भी चेन्नई के लिए उड़ान भरी। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि आज कुवैत से 177 भारतीयों को लेकर विशेष फ्लाइट चेन्नई के लिए रवाना की गई। हम सभी यात्रियों के सुरक्षित यात्रा और वापस घर पहुंचने की कामना करते हैं। बहरीन से भी वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की फ्लाइट से 176 भारतीय चेन्नई के लिए रवाना की गई। बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि आज बहरीन से एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट 176 यात्रियों को लेकर चेन्नई के लिए रवाना की गई। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने सात मई को वंदे भारत मिशन की शुरुआत की थी। इसके दो चरण पूरे हो गए हैं। तीसरे चरण के तहत 550 फ्लाइट को चलाया जाएगा इनमे 191 फीडर फ्लाइट शामिल है। इस मिशन की शुरुआत से लगभग 2,50,087 भारतीयों को स्वदेश लाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in