बांग्लादेश में बम धमाका करने वाला आरोपित नवी मुंबई में गिरफ्तार
बांग्लादेश में बम धमाका करने वाला आरोपित नवी मुंबई में गिरफ्तार

बांग्लादेश में बम धमाका करने वाला आरोपित नवी मुंबई में गिरफ्तार

बांग्लादेश में बम धमाका करने वाला आरोपित नवी मुंबई में गिरफ्तार मुंबई, 24 मार्च (हि.स.)। बांग्लादेश की मस्जिद में 2002 में बम धमाका करने वाले आरोपित को ठाणे पुलिस ने नवी मुंबई के तुर्भे में से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे पुलिस पकड़े गए आरोपित मुफज्जल हुसैन उर्फ मुफा अली गाजी उर्व मफीजुल मंडल से सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपित बांग्लादेश का ही नागरिक है और वह तुर्भे में कुछ महीनों से रहकर दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपित ने वर्ष 2002 में ही स्थित एक मस्जिद में देशी बम ब्लास्ट किया था। इस घटना में एक व्यक्ति मारा गया था व कई लोग घायल हुए थे। तब से ही यह आरोपित विभिन्न ठिकानों में छिपकर रह रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in