बांदा : पूर्व विधायक के पौत्र की गोली मारकर हत्या, दो हत्यारे गिरफ्तार
बांदा : पूर्व विधायक के पौत्र की गोली मारकर हत्या, दो हत्यारे गिरफ्तार

बांदा : पूर्व विधायक के पौत्र की गोली मारकर हत्या, दो हत्यारे गिरफ्तार

बांदा, 23 जून (हि.स.)। सरेशाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में शामिल दो हत्यारों को पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। मृतक पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह का पौत्र बताया जाता है। घटना मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में सोमवार को देर शाम हुई थी। कोतवाली देहात के इंचार्ज रुकुम पाल सिंह ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों बाद हत्याकांड में शामिल बिंदा सिंह पुत्र सुखबीर व शिवपूजन पुत्र सियाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया आला कत्ल तमंचा वह चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि गुरेह गांव के रहने वाले विनोद सिंह के पुत्र विजय सिंह (28) का गांव के बिंदा सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार शाम को विजय घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजरे बिंदा ने अचानक आकर विजय पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही विजय मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग ग्रामीणों की मदद से विजय को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई का कहना है कि बिंदा ने उनके भाई को जमीनी विवाद में गोली मारी है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in