बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बना कोविड-19 अस्पताल, 19 मरीज़ पहुंचे पहले दिन
बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बना कोविड-19 अस्पताल, 19 मरीज़ पहुंचे पहले दिन

बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बना कोविड-19 अस्पताल, 19 मरीज़ पहुंचे पहले दिन

कोरोना मरीजों को दिया गया सुरक्षा किट, मनोरंजन और व्यायाम की भी इंडोर सुविधा रायपुर, 26 जुलाई (हि.स.)। कलेक्टर डॉ. एस भारती दासन के निर्देश पर बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बनाए गए अस्थायी कोविड-19 अस्पताल में कोरोना मरीजों की भर्ती शनिवार से शुरू कर दी गई है। पहले दिन 19 मरीज़ उपचार हेतु भर्ती किए गए है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। हॉस्पिटल में मरीजों के मनोरंजन के लिए भी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है, जिसमें मोटिवेशनल मूवी व धारावाहिक प्रसारित होंगे। आज भर्ती हुए मरीज खाना-पानी और दवाई लेने के बाद मोटिवेशनल फ़िल्म का आनंद भी लिया। मरीज़ों को मनोवैज्ञानिक रूप से मज़बूत रखने जिम उपकरण और लूडो, कैरम जैसे इंडोर गेम्स की व्यवस्था भी की गई है। नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी मीरा बघेल, अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने रविवार को अस्पताल का निरीक्षण कर तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा की। रायपुर नगर निगम द्वारा कोरोना मरीजों के लिए संपूर्ण आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। अस्पताल में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों सहित भर्ती मरीजों के खाने-पीने की संपूर्ण व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा की गई है। भर्ती सभी मरीज़ों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराया गया है। इस किट में मरीजों को हैंड सेनेटाइजर, फेसशिल्ड, मास्क, साबुन, ब्रश, टूथ पेस्ट, बोतल बंद पानी जैसी आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्री मुहैया कराई गई है। साफ-सफाई और सेनिटाइजेशन के लिए भी नगर निगम का एक बड़ा अमला अस्पताल में तैनात किया गया है, जो समय-समय पर पीपीकिट पहनकर परिसर सहित अस्पताल के अंदर सेनिटाइजेशन और साफ-सफाई का कार्य पूरी जिम्मेदारी से कर रहा है। सारी सुविधाओं की देखरेख के लिए नगर निगम द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी सुनिश्चित कर दी गई है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी अपने गार्ड अस्पताल परिसर में तैनात कर दिए हैं, जो निगम के साथ मिलकर व्यवस्थाएं बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं। ज़िला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे विभिन्न पालियों में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की मदद से हर मरीज के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। नगर निगम रायपुर ने अपने विशेष दस्ते को इस काम में तैनात किया है। जिसमें जोन कमिश्नर विनय मिश्रा की अगुवाई में 24 घंटे नगर निगम के स्वच्छता, स्वास्थ्य, यांत्रिकी व पूरे तकनीकी अमले को यहां पर तैनात किया है। चिकित्सकीय परामर्श के अनुरूप इन मरीजों के चाय-पान व भोजन की संपूर्ण व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in