शहडोल में मुंबई से आई महिला पॉजिटिव,  बालाघाट में 4 नए संक्रमित मिले
शहडोल में मुंबई से आई महिला पॉजिटिव, बालाघाट में 4 नए संक्रमित मिले

शहडोल में मुंबई से आई महिला पॉजिटिव, बालाघाट में 4 नए संक्रमित मिले

बालाघाट/शहडोल, 09 जून (हि.स.)। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में बालघाट जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, शहडोल जिले में एक महिला पॉजिटिव पाई गई है, जो कुछ दिन पहले मुंबई से शहडोल आई है। पहले से आइसोलेट चार मरीज संक्रमित बालाघाट जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात आईसीएमआर लैब जबलपुर से 10 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से चार कोरोना पॉजीटिव हैं। संक्रमित पाए गए व्यक्तियों में से दो मरीज लांजी तहसील के ग्राम बिसोनी के हैं तथा अन्य दो ग्राम भुरसाडोंगरी के निवासी हैं। इन मरीजों को पहले से ही आइसोलेशन में रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें अब डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में उपचार के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। मुंबई से आई महिला पॉजिटिव शहडोल जिले के जयसिंहनगर के चितराव में एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट के पॉजिटिव आते ही प्रशासन व स्वास्थ्य अमला अलर्ट हो गया। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व्ही.एस वरिया ने बताया कि ये महिला 6 जून को मुंबई से आई थी जिसका सैंपल जांच के लिए भेज कर उसे क्वारांटाइन कर दिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। महिला को मेडीकल कॉलेज लाया जा रहा है। महिला को जहां आइसोलेट किया गया था, उस एरिया को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। इस प्रकार जिले में कुल सक्रिय मामले 9 हो गए हैं। जिले में कुल 15 कोरोना पॉजीटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें से 6 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in