यूपी पुलिस में 25,000 सिपाहियों की भर्ती जल्द, जानें कैसे होगी भर्ती और क्या होंगे नियम

यूपी पुलिस में 25,000 सिपाहियों की भर्ती जल्द, जानें कैसे होगी भर्ती और क्या होंगे नियम
UP Police Bharti 2021: यूपी पुलिस में 25,000 सिपाहियों की भर्ती जल्द, जानें कैसे होगी भर्ती और क्या होंगे नियम

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पिछले 3-4 सालों से पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती नहीं हुई है। इस बीच राज्य पुलिस ने कांस्टेबलों की भर्ती (UP Police Bharti 2021) के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, राज्य में 25000 सिपाहियों की भर्ती की तैयारी कर रहा है।

दरअसल, पुलिस भर्ती बोर्ड ने 25000 सिपाहियों की भर्ती के लिए सरकार के पास ब्लू प्रिंट भेजा है। इसे सरकार की मंजूरी मिलते ही सिपाही भर्ती (UP Police Bharti 2021) के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक या औपचारिक जानकारी नहीं दी है।

क्या होगी आयु सीमा

यूपी में तीन साल पहले यानि 2018 में कांस्टेबल भर्ती हुई थी। उस समय इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 से 22 साल के बीच रखी गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार होने वाली सिपाही भर्ती (UP Police Bharti 2021) में 1999 से लेकर 2003 तक जन्मे उम्मीदवारों को आवेदन का मौक मिल सकता है। हर बार की तरह इस बार भी सिपाही भर्ती में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कैसी होगी सिपाही भर्ती प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल की पिछली भर्ती (UP Police Bharti 2021) में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल व मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया गया था। इन सभी परीक्षाओं में पास उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की गई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। हालांकि आधिकारिक पुष्टि के लिए भर्ती विज्ञापन का इंतजार करना होगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in