भारतीय नौसेना में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास वालों को मिलेगी 70 हजार तक सैलरी

भारतीय नौसेना में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास वालों को मिलेगी 70 हजार तक सैलरी
Indian Navy Recruitment 2021: भारतीय नौसेना में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास वालों को मिलेगी 70 हजार तक सैलरी

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के साथ जुड़कर अपना भविष्य बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय नौसना ने सेलर (MR) के पदों पर भर्ती (Indian Navy Recruitment 2021) निकाली है। इस पद पर आवेदन आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू होगी। यह भर्ती अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए निकाली गई है।

भारतीय नौसेना की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, आवेदन (Indian Navy Recruitment 2021) की ऑफलाइन रहेगी। इस पद के लिए 02 नवंबर की तिथि को आवेदन की लास्ट डेट तय किया गया है। इच्छुक अभ्यार्थी भारतीय नौसेना की वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

योग्यता व अन्य जानकारी

नोटिफिकेशन के मुताबिक, भारतीय नौसेना में सेलर पद (Indian Navy Recruitment 2021) के लिए अविवाहित युवा आवेदन कर सकते हैं। नौसेना के मुताबिक, कुल 300 रिक्त पदों पर पुरुष सेलरों की भर्ती होनी है। इन पदों पर भर्ती राज्यों के हिसाब से की जाएगी।

नौसेना द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि रिटर्न टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के लिए 1500 आवेदकों को बुलाया जाएगा, जो शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। रिटर्न टेस्ट की कट ऑफ हर राज्य की अलग अलग हो सकती है। नौसेना भर्ती (Indian Navy Recruitment 2021) के लिए नौसेना ने विस्तृत विज्ञापन 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित करवाया है।

आयु सीमा व चयन प्रक्रिया

नौसेना द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस पद के लिए वह युवा आवेदन कर सकते हैं, जिनका जन्म 1 अप्रैल, 2002 से 31 मार्च, 2005 के बीच हुआ है। इसके साथ ही आवेदक का दसवीं पास होना अनिवार्य है। योग्य अभ्यार्थी सेलर पद (Indian Navy Recruitment 2021) के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

नौसेना में इस पद के लिए आवेदकों का चयन (Indian Navy Recruitment 2021) रिटर्न टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। रिटर्न में मल्टी ऑप्शन प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल होंगे। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनो में होगा और इसका लेवल कक्षा 10वीं स्तर का होगा। नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा के दिन ही फिजिकल टेस्ट भी देना होगा। इसमें आवेदक को 7 मिनट में 1.6 किमी की दौड़, 20 उठक-बैठक और 10 पुश-अप करने होंगे।

इतनी मिलेगी सैलरी

सेलर के पद पर जिन सफल उम्मीदवारों का चयन (Indian Navy Recruitment 2021) होगा, उन्हें ट्रेनिंग के दौरान 14,600 प्रति माह सैलरी मिलेगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें रक्षा मैट्रिक्स के लेवल 3 वेतन के आधार पर 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा मिलेट्री सर्विस पे (एमएसपी) 5200 रुपए प्रति महीना और डीए भी मिलेगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in