उत्तर प्रदेश ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

उत्तर प्रदेश ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
India Post UP GDS result 2021: उत्तर प्रदेश ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

India Post UP GDS result 2021: भारतीय डाक ने उत्तर प्रदेश सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 4264 पदों के लिए 4259 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए भारतीय डाक के यूपी सर्कल (India Post UP GDS result 2021) में ब्रांच पोस्ट मास्टर, डाक सेवक एवं असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के रिक्त पद भरे जाएंगे।

इंडिया पोस्ट द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। हालांकि उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र जमा करने के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

India Post UP GDS result 2021: यहां चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाएं।

  • यहां होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट टैब पर क्लिक करे।

  • इसके बाद उत्तर प्रदेश (4264 पद) पर क्लिक करें

  • इस लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट खुद डाउनलोड हो जाएगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in