हिंदुस्तान उर्वरक में ने निकली उच्च पदों पर वैकेंसी, 40 लाख तक मिलेगी सैलरी

हिंदुस्तान उर्वरक में ने निकली उच्च पदों पर वैकेंसी, 40 लाख तक मिलेगी सैलरी
HURL Recruitment 2021 : हिंदुस्तान उर्वरक में ने निकली उच्च पदों पर वैकेंसी, 40 लाख तक मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली। भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में से एक हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती (HURL Recruitment 2021) जारी की है। कंपनी ने इस संबंध में भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। विज्ञापन के अनुसार, एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्तियां प्रोडक्शन, टेक्निकल, मार्केटिंग और सिक्योरिटी विभागों में होनी हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 44 पदों पर एग्जीक्यूटिव (HURL Recruitment 2021) की नियुक्ती की जाएगी। ये भर्ती तीन साल की अवधि के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। हालांकि मार्केटिंग विभाग में भर्ती 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी।

एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती (HURL Recruitment 2021) के लिए आवेदन के इच्छुक अभ्यार्थी एचयूआरएल की वेबसाइट hurl.net.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद आवेदक को अपने बायोडाटा और संबंधित दस्तावेजों के साथ उसकी स्कैन कॉपी 15 सितंबर से पहले ईमेल आईडी ftc@hurl.net.in पर भेजनी होगी।

वैकेंसी डीटेल्स

टेक्निकल एवं प्रोडक्शन

  • एग्जीक्यूटिव ग्रेड-4 यूरिया- 01

  • एग्जीक्यूटिव ग्रेड अमोनिया- 02

  • एग्जीक्यूटिव ग्रेड प्रोसेस- 02

  • मार्केटिंग और प्रोडक्शन

  • एग्जीक्यूटिव ग्रेड-4 कोऑर्डिनेशन- 01

  • एग्जीक्यूटिव ग्रेड-5 कोऑर्डिनेशन- 01

  • एग्जीक्यूटिव ग्रेड-5 मार्केटिंग-01

  • एग्जीक्यूटिव ग्रेड-3 सप्लाई चेन- 01

  • एग्जीक्यूटिव ग्रेड-3 कस्टमर एंड मार्केट इनसाइट- 01

  • एग्जीक्यूटिव ग्रेड-4 कस्टमर एंड मार्केट इनसाइट- 01

सिक्योरिटी

  • एग्जीक्यूटिव ग्रेड- सिक्योरिटी सुपरवाइजर- 18

  • एग्जीक्यूटिव ग्रेड-2 सिक्योरिटी ऑफिसर- 12

  • एग्जीक्यूटिव ग्रेड-3 चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर- 03

चयन प्रक्रिया और सैलरी

एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों (HURL Recruitment 2021) का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह इंटरव्यू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। सैलरी की बात करें तो एग्जीक्यूटिव ग्रेड-5 पद के लिए 40 लाख सालाना वेतन तय किया गया है। वहीं ग्रेड-4 के लिए 27 लाख, ग्रेड-3 के लिए 19 लाख, ग्रेड-2 के लिए 12.5 लाख और ग्रेड-1 के लिए 8.5 लाख सालाना वेतन दिया जाएगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in