CUCET Result 2021: सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस टेस्ट का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें नतीजे

CUCET Result 2021: सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस टेस्ट का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें नतीजे
CUCET Result 2021: सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस टेस्ट का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें नतीजे

नई दिल्ली। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2021 का रिजल्ट जारी (CUCET Result 2021) कर दिया गया है। इस टेस्ट में हिस्सा लेने वाले परीक्षार्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट cucet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि CUCET परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर से 24 सितंबर, 2021 के बीच हुआ था।

इस एंट्रेंस एक्जाम (CUCET Result 2021) का आयोजन 12 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में संचालित यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए किया गया था। एनटीए ने 4 अक्टूबर, 2021 को प्रोविजन आंसर-की जारी की थी।

इस एंट्रेंस टेस्ट (CUCET Result 2021) का आयोजन दो पालियों में 15, 16, 23 और 24 सितंबर, 2021 तक किया गया। यह टेस्ट सीबीटी मोड के जरिए हुआ था। अब एडमिशन इस टेस्ट में मिलने वाले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट के जरिए होगा। एडमिशन के लिए जल्द ही कट ऑफ लिस्ट जारी होगी।

एनटीए के अनुसार, इस एंट्रेंस टेस्ट में 1,34,722 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, इनमें से 97,416 आवेदक 60 टेस्ट पेपर (02 के लिए) के लिए उपस्थित हुए थे। यह टेस्ट (CUCET Result 2021) ग्रैजएशन, एकीकृत (यूआई) कार्यक्रम और पोस्ट ग्रैजुएशन (पीजी) कार्यक्रमों में एंट्रेस के लिए किया गया था। परीक्षा देश के 161 शहरों में चुने गए 308 केंद्रों पर हुई थी।

CUCET Result 2021: ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले परीक्षार्थी (CUCET Result 2021) वेबसाइट cucet.nta.nic.in पर जाएं। यहां होम पेज पर CU-CET 2021 Score Card का लिंक मिलेगा, जिसपर आपको क्लिक करना है। इसके बाद यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि मांगी जाएगी। इन्हें दर्ज कर सबमिट करें। चंद सेकेंड्स में स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लिंक पर जाकर परीक्षार्थी सीधे अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in