घर-घर भ्रमण हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
घर-घर भ्रमण हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

घर-घर भ्रमण हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

घर-घर भ्रमण हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कोरिया 29 मार्च(हि.स.)। कलेक्टर डोमन सिंह ने रविवार को शासन के निर्देशानुसार होम आईसोलेशन/होम क्वारेंटाइन पर चिन्हांकित घरों के समीपतम 50 घरों एवं संस्थाओं में घर-घर भ्रमण कर शासन द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जानकारी एकत्र करने के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही ग्राम स्तरीय टीम द्वारा एकत्रित जानकारी को सहायक नोडल अधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन जिला नोडल अधिकारी को प्रेशित करने के निर्देश दिये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in