श्रमिकों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सहायक श्रमायुक्त नोडल अधिकारी नियुक्त
श्रमिकों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सहायक श्रमायुक्त नोडल अधिकारी नियुक्त

श्रमिकों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सहायक श्रमायुक्त नोडल अधिकारी नियुक्त

श्रमिकों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सहायक श्रमायुक्त नोडल अधिकारी नियुक्त रायपुर, 31 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डाॅ. एस भारती दासन ने कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम और बचाव की दृष्टि से रायपुर जिले में श्रमिकों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सहायक श्रमायुक्त जिला रायपुर यू. के कच्छप को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। औद्योगिक स्थापनाओं में कार्यरत श्रमिकों को उनकेे वर्तमान निवास में ही रूकने हेतु प्रोत्साहित करने/ आवागमन को कड़ाई से हतोत्साहित करने तथा श्रमिकों से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कच्छप को नियुक्त किया है। उनका मोबाईल नम्बर 9425559440 है। उनके सहयोग के लिए छह दल गठित किये गए है, जिनकी तीन शिफ्टो में 24 घंटे के लिए डयूटी लगाई गई हैं। नोडल अधिकारी और उनकी टीम कार्यालय कल्याण आयुक्त छत्तीसगढ 31/520, न्यू शांति नगर ,रायपुर में रहकर कार्य करेंगे। इसके लिए स्थापित कंट्रोल रूम का नम्बर 0771-2443809 है। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र पटेल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in