प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के ट्वीट पर असम के वित्त मंत्री ने दिया करार जवाब

प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के ट्वीट पर असम के वित्त मंत्री ने दिया करार जवाब
प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के ट्वीट पर असम के वित्त मंत्री ने दिया करार जवाब

गुवाहाटी, 21 जून (हि.स.)। लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीनी सेना के बीच हुए संघर्ष की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर लगातार ट्वीटर और वीडियो संदेश के जरिए हमलावर है। रविवार को फिर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर बेहद संगीन आरोप लगाया है। जिसका भाजपा के नेता लगातार जवाब दे रहे हैं। इस कड़ी में असम के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने बेहद करार जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी इतने गुस्से में हैं कि वे सही से बोल भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि सरेंडर करने का हॉलमार्क गांधी-नेहरु परिवार के पास है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 1962 की लड़ाई में असम को एक तरह से पंडित नेहरू ने चीन को सौंप दिया था। चीनी सेना बोमडीला पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद पंड़ित नेहरू ने कहा था कि मेरा दिल असम के लोगों के लिए दुखी है। यह कथन बेहद शर्मनाक है। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा वहीं व्यक्ति हैं, जिन्हों ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि, जब वे राहुल से मिलने के लिए उनके घर गए थे, तो वे बातचीत के दौरान अपने कुत्ते से खेल रहे थे। एक तरह से विश्वशर्मा ने राहुल गांधी की परिपक्वता पर निशाना साधा था। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in