अश्विनी चौबे ने फिल्म अभिनेता सुशांत के आकस्मिक निधन पर दुख जताया
अश्विनी चौबे ने फिल्म अभिनेता सुशांत के आकस्मिक निधन पर दुख जताया

अश्विनी चौबे ने फिल्म अभिनेता सुशांत के आकस्मिक निधन पर दुख जताया

अभिनेता के परिजनों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी पटना, 14 जून (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हिंदी फिल्म के मशहूर अभिनेता एवं बिहार के मूल निवासी सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने अपने शोक संदेश में कहा है कि उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से कई यादें पीछे छोड़ गए हैं। ईश्वर उनके परिवार और प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नजदीकी रिश्तेदार सुपौल जिला के छातापुर से विधायक नीरज सिंह बबलू से फोन पर बातचीत कर शोक संवेदना व्यक्त की। कहा, सुशांत ने मेहनत, लगन और परिश्रम से बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई थी। उनका असमय जाना बेहद ही दुखद और स्तब्ध करने वाली घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। राज्यपाल लालजी टंडन का हालचाल जाना केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने बिहार के राज्यपाल रहे एवं वर्तमान में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उनके पुत्र व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन से फोन पर बातचीत कर राज्यपाल का हालचाल जाना। साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। ज्ञातव्य है कि टंडन को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in