मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए अरूण सिंह पर्यवेक्षक नियुक्त
मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए अरूण सिंह पर्यवेक्षक नियुक्त

मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए अरूण सिंह पर्यवेक्षक नियुक्त

मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए अरूण सिंह पर्यवेक्षक नियुक्त नई दिल्ली, 23 मार्च (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह को मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक को संचालित करेंगे। सोमवार शाम होने वाली इस बैठक में मध्य प्रदेश भाजपा के विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल की इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नेता चुना जाना तय है। विधायक दल के नेता के चुनाव की औपचारिकता पूरी होने के बाद वह चौथी बार सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in