सेना को चीनी सैनिकों को सबक सिखाने हेतु मिले खुली छूट: अरोड़ा
सेना को चीनी सैनिकों को सबक सिखाने हेतु मिले खुली छूट: अरोड़ा

सेना को चीनी सैनिकों को सबक सिखाने हेतु मिले खुली छूट: अरोड़ा

उधमपुर, 18 जून (हि.स.)। शिव सेना राज्य प्रमुख मनीष साहनी के निर्देशानुसार ऊधमपुर शिव सेना इकाई के वरिष्ठ नेता जतिंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें गलवान घाटी में भारत और चीनी सेना के बीच हुई हिसंक झड़प में भारत के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए थे उनको श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान उन्होंने चीन के खिलाफ नारे भी लगाए। इस अवसर पर जतिंद्र अरोड़ा का कहना था कि इस घटना से सारे भारत वासी आक्रोशित हंै और चाहते हैं कि चीन के साथ सारे व्यापारिक संबंध समाप्त कर देने चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि अब भारत सरकार को समझ जाना चाहिए कि चीन एक धोखेबाज देश है और वो किसी भी तरह भरोसे लायक नहीं है, इसलिए भारतीय सेना को खुली छूट मिलनी चाहिए ताकि वह इस चालबाज चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे सकें। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता दलीप अरोड़ा, सुनील कपूर, विनोद कुमार, सूरज, गोपाल आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in