army-truck-crashes-two-soldiers-martyred
army-truck-crashes-two-soldiers-martyred

सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान शहीद

इटानगर, 23 फरवरी (हि.स.)। अरूणाचल प्रदेश के सियांग जिला के सीतांग गांव के रास्ते में मंगलवार की सुबह करीब 11.10 बजे सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके चलते सेना के दो जवानों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब वे सेना का एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। मृतकों की पहचान जेसीओ सूबेदार दिपहोड लक्ष्मण संतू (47) और जवान एनके मनीष कुमार (30) वाहन चालक के रूप में हुई है। वाहन ऑपरेशन कम्युनिकेशन ड्यूटी के लिए रेयांग सैन्य स्टेशन से सीतांग गांव जा रहा था। इसी ट्रक हादसे में अन्य दो जवान सागर इंगवाल और नितिन बोदके को गंभीर चोटें आईं हैं। जिन्हें हेलीकॉप्टर द्वारा उन्नत इलाज के लिए जोरहाट ले जाया गया है। सूत्रों ने बताया है कि ग्रामीणों ने दुर्घटना में घायल हुए जवानों के साथ-साथ दुर्घटना स्थल से घायल जवानों को वापस लाने में प्रमुख भूमिका निभाई। हिन्दुस्तान समाचार /तागू/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in