चेतन की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में अर्जुन ने सुशांत सिंह को किया था रिप्लेस, वायरल हो रहा है पुराना पोस्ट
चेतन की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में अर्जुन ने सुशांत सिंह को किया था रिप्लेस, वायरल हो रहा है पुराना पोस्ट

चेतन की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में अर्जुन ने सुशांत सिंह को किया था रिप्लेस, वायरल हो रहा है पुराना पोस्ट

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने इंडस्ट्री में फिर से नेपोटिज्म को लेकर एक बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर यूजर्स लगातार पोस्ट कर रहे हैं। वहीं इसी बीच अब फेमस लेखक चेतन भगत का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में चेतन भगत ने फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किए जाने की बात कही थी। अब इस पोस्ट को निशाना बनाकर यूजर्स अर्जुन कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। चेतन भगत के फेमस नोवल हाफ गर्लफ्रेंड पर इसी नाम से साल 2017 में फिल्म बनाई गई थी, जिसमें श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर लीड रोल में नजर आए थे। पहले फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट करने की खबरें थी, लेकिन बाद में इस फिल्में के लिए अर्जुन कपूर को साइन कर लिया गया था। लेखक चेतन भगत के वायरल हो रहे ट्वीट में लिखा था-'यह बताते हुए काफी खुशी हो रही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत मोहित सुरी के निर्देशन में बनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में लीड रोल करेंगे। शूटिंग 2016 से शुरू होगी।' चेतन भगत के इस पुराने पोस्ट को शेयर करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि सुशांत को आउटसाइडर होने की वजह से इंडस्ट्री में प्रताड़ित किया जा रहा था। उनकी फिल्में दूसरे स्टार्स को दे दी जाती थी। बता दें एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस केस की पुलिस अभी भी जांच कर रही हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताई गई थी। सुशांत पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन में थे और अपना इलाज करवा रहे थे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रीती/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in