अर्चना बनी राष्ट्रीय यादव सेना की महिला जिलाध्यक्ष
अर्चना बनी राष्ट्रीय यादव सेना की महिला जिलाध्यक्ष

अर्चना बनी राष्ट्रीय यादव सेना की महिला जिलाध्यक्ष

कोडरमा, 27 जून (हि. स.)। राष्ट्रीय यादव सेना की महिला जिला अध्यक्ष के रूप में झुमरीतिलैया की अर्चना यादव को मनोनीत किया गया है। बृज भूषण यादव की पुत्री अर्चना यादव को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रीय यादव सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव, कोडरमा जिला अध्यक्ष पंकज यादव और झारखंड प्रदेश एवं कोडरमा जिला के सभी पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। साथ ही विश्वास जताया है कि समाज और संगठन के हित में सदैव कार्य करेंगी। इन्हें बधाई देने वालों में शोभा यादव, नीलम यादव, मोना यादव, सीमा यादव, रिंकी बर्णवाल, सोनी जैन, अनामिका यादव शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in