लॉकडाउन: पति विराट कोहली के लिए हेयरड्रेसर बनी अनुष्का शर्मा

लॉकडाउन: पति विराट कोहली के लिए हेयरड्रेसर बनी अनुष्का शर्मा

सुरभि सिन्हा कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। लोग अपने घरों में समय बिता रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण कई ऐसे स्टार्स कपल हैं, जो क्वारंटाइन में समय बिता रहे हैं। इन कपल्स में से एक है फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपना खास टैलेंट दिखा रही हैं। वैसे तो स्टार्स के लिए अपना टैलेंट दिखाना कोई नई बात नहीं है। पर क्वारंटाइन में रहने वाले स्टार्स अक्सर सोशल मीडिया के जरिये अपने अलग-अलग टैलेंट को दिखा रहे हैं। इस बार अनुष्का शर्मा का यह टैलेंट फैंस को खूब भा रहा है। इस वीडियो में अनुष्का अपने पति विराट कोहली के बाल काटती हुई दिखाई दे रही हैं।अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा -'इस समय क्वारंटाइन में!' इस वीडियो में विराट कहते हैं कि ये शानदार हेयरकट मेरी पत्नी ने किया है। विराट ये भी कहते हैं कि अनुष्का किचन की कैंची से बाल काट रही हैं। इस वीडियो में विराट का हेयर कटिंग के पहले और बाद का दोनों ही लुक दिख रहा हैं। विराट और अनुष्का वीडियो में इस मोमेंट को काफी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो कोरोना वायरस को लेकर फैंस को जागरूक करते नजर आए हैं। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in