अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, दामाद आनंद का ये आया रिएक्शन
अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, दामाद आनंद का ये आया रिएक्शन

अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, दामाद आनंद का ये आया रिएक्शन

मोनिका शेखर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हमेशा अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने प्रशंसकों के साथ शानदार और दिलचस्प तस्वीर के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। सोनम कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर लॉकडाउन के कारण दो महीने से अधिक समय तक अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में थी। सोनम अपने बर्थडे से एक दिन पहले मुंबई अपने मम्मी-पापा के पास पहुंची हैं। पिता अनिल कपूर ने सोनम कपूर आहूजा को जन्मदिन की बधाई दी। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर बेटी के लिए खास नोट लिखा है। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर सोनम की तस्वीर शेयर कर लिखा-'एक ऐसी बेटी जिसके जैसा कोई और नहीं, आनंद आहुजा की परफेक्ट पार्टनर, स्क्रीन पर एक स्टार और स्टाइलिश अंदाज की आइकन, वह मेरी आत्मविश्वास है, मेरी खुशी है, मेरा गर्व है, एक बहुत ही सुंदर शख्स है। मैं जानता हूं, (केवल एक व्यक्ति जिससे मैं डरता हूं) और अब एक असली मास्टर शेफ! जन्मदिन मुबारक हो सोनम कपूर! मैं बहुत खुश हूं कि तुम आज के दिन हमारे साथ हो। लव यू ऑलवेज।' अनिल द्वारा जन्मदिन की बधाई पोस्ट करने के तुरंत बाद सोनम ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सोनम कपूर ने अनिल कपूर के पोस्ट पर लिखा-'लव यू डैडी।' साथ ही दिल का इमोजी शेयर किया। दूसरी ओर उनके पति आनंद ने भी रिएक्शन दिया और मजाकिया अंदाज में अनिल कपूर के दामाद आनंद ने लिखा-'आप इस बात पर जोर नहीं दे सकते कि आप उससे (और मैं) कितना डर गए हैं। हाहाहा... प्यारा पोस्ट।' सोनम कपूर आहूजा बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं। लॉकडाउन के बीच सोनम कपूर का सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट वायरल हुआ था। सोनम इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में दलकीर सलमान के साथ देखा गया था। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in