कोरोना के चलते आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट 29 जून तक बंद
कोरोना के चलते आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट 29 जून तक बंद

कोरोना के चलते आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट 29 जून तक बंद

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 26 जून (हि.स.)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों काे देखते हुए हाई कोर्ट के सभी कार्य आगामी 29 जून तक के लिए रोक दिए गए हैं। इस संबंध में मुख्य न्यायाधीश ने आदेश जारी कर दिया है। गुरुवार को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के प्रभारी रजिस्टार जनरल राजशेखर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए। इसके बाद से न्यायालय के कर्मचारी भयभीत हैं। हाई कोर्ट ने सभी काम बंद कर मुख्य न्यायाधीश समेत अन्य कर्मचारियों ने दिवंगत राजशेखर को अस्पताल पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य न्यायाधीश ने यह निर्णय लिया है कि कोर्ट के सभी कर्मचारियों का परीक्षण कराया जायेगा। इसी क्रम में कृष्णा जिले के मेट्रोपोलिटियन न्यायालय की भी 29 जून तक सभी गतिविधियां रद्द करते हुए सभी कर्मचारियों को तीन दिन तक कार्यालय न आने का आदेश दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / नागराज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in