अमेरिका में अश्वेत की हत्या के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन, ट्रंप का पुतला फूंका
अमेरिका में अश्वेत की हत्या के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन, ट्रंप का पुतला फूंका

अमेरिका में अश्वेत की हत्या के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन, ट्रंप का पुतला फूंका

कोलकाता, 01 जून (हि.स.)। अमेरिका में अश्वेत शख्स की हत्या के खिलाफ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी विरोध प्रदर्शन हुआ है। सोमवार को वामपंथी संगठनों की ओर से लेनिन मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका गया है। एसयूसीआई की ओर से यह आयोजन किया गया था। बताया गया है कि 40 साल के अश्वेत शख्स चार्ज फ्लोएड की हत्या के कारण दुनियाभर में रंगभेद को बढ़ावा मिलेगा। संगठन का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बावजूद अमेरिका के शहरों में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आंदोलनकारियों के साथ एकजुटता जताने के लिए कोलकाता में भी विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। संगठन के राज्य सचिव चंडीदास भट्टाचार्य, पूर्व सांसद तरुण मंडल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सभी ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in