भारत-चीन झड़प में घायल अलवर के जांबाज को 15 घंटे बाद आया होश
भारत-चीन झड़प में घायल अलवर के जांबाज को 15 घंटे बाद आया होश

भारत-चीन झड़प में घायल अलवर के जांबाज को 15 घंटे बाद आया होश

अलवर, 18 जून (हि.स.)। लद्दाख की गलवान वैली में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में घायल राजस्थान के अलवर जिले के नौगांवा के जांबाज बेटे सुरेन्द्र सिंह को 15 घंटे बाद होश में आया। अन्य भारतीय सैनिकों के साथ सुरेन्द्र को भी गहरी चोंटे आई थी। वे बेहोश हो गए थे। सुरेन्द्र के पिता बलवंत सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह इन दिनों लद्दाख की गलवान की घाटियों में अपनी ड्यूटी कर रहा था। अचानक वार्ता के नाम पर चीनियों ने धोखा दिया। निहत्थे गए भारतीय सैनिकों पर घात लगाकर हमला कर दिया। इसके बावजूद भी हमारे सैनिकों ने अपने से तिगने से अधिक चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। सुरेंद्र सिंह को सर में 15 टांके और हाथ पैरों में बुरी तरह चोटें आई हैं। सुरेंद्र सिंह की माताजी प्रकाशो कौर उम्र करीब 60 वर्ष ने बताया कि सुरेंद्र सिंह वह उनकी पत्नी गुरूप्रीत कौर इनके बड़ी बेटी शरणदीप कौर (12), मनप्रीत कौर (10), प्रभु जीत कौर (8) और मनमीत सिंह पुत्र जो 29 जून को 5 वर्ष का हो जाएगा। यह पूरा परिवार सुखचैन से अपने गांव में अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। वाहेगुरू ने इन बच्चों के ऊपर से अपना आशीर्वाद बनाए रखा है। सुरेंद्र सिंह के माता-पिता ने प्रधानमंत्री से अपील की है चीन को सबक जरूर सिखाएं ताकि हमारे बहादुर बेटों को भी अपनी मातृभूमि की रक्षा का गौरव मिल सके। हिन्दुस्थान समाचार/बीना शर्मा/ ईश्वर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in