कुख्‍यात चोर सिकंदर गिद्दी गिरफ्तार
कुख्‍यात चोर सिकंदर गिद्दी गिरफ्तार

कुख्‍यात चोर सिकंदर गिद्दी गिरफ्तार

रांची, 22 जून( हि.स.) । रांची पुलिस ने राजधानी के अलावा कई जिलों में बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला कुख्यात चोर सिकंदर गद्दी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम ने सिकंदर गद्दी और उसके एक अन्य साथी प्रिंस अली को पकड़ा है। दोनों अपराधियों से पुलिस गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। सिकंदर गद्दी को रांची पुलिस ने सुबह एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मुंबई से फ्लाइट के जरिए रांची पहुंचने के दौरान पकड़ा । पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिछले लगभग आठ माह से फरार चोर सिकंदर गद्दी मुंबई से फ्लाइट पकड़कर रांची आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर रांची पुलिस की एक टीम एयरपोर्ट पहुंची और सिकंदर गद्दी को गिरफ्तार कर लिया। सिकंदर रांची के पुंदाग का रहने वाला है। पुलिस टीम गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी एकत्रित कर छापेमारी कर रही है। गद्दी पर 50 मामले दर्ज हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in