अभिनेता अक्षय कुमार ने की रेणुका शहाणे की दोस्त की मदद, अभिनेत्री ने जताया आभार
अभिनेता अक्षय कुमार ने की रेणुका शहाणे की दोस्त की मदद, अभिनेत्री ने जताया आभार

अभिनेता अक्षय कुमार ने की रेणुका शहाणे की दोस्त की मदद, अभिनेत्री ने जताया आभार

सुरभि सिन्हा अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने हाल ही सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से अपनी करीबी दोस्त एवं अभिनेत्री नूपुर अलंकार की मदद करने की अपील की थी। लॉकडाउन में काम बंद होने की वजह से नूपुर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी और उनकी मां भी काफी बीमार चल रही थी। नुपूर अपनी कमाई से अपनी मां का इलाज करती थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद होने से उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा और उनके पास अपनी मां को अस्पताल में भर्ती करने के पैसे नहीं बचे। ऐसे में अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने उनकी मदद के लिए आगे आई और फैंस से भी इस मुश्किल घड़ी में उनकी सहायता करने की अपील की। अभिनेता अक्षय कुमार उनकी मदद के लिए आगे आए। जिसके बाद अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने अक्षय कुमार के प्रति आभार जताते हुए उन्हें शुक्रिया कहा है। रेणुका ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक चार ट्वीट किए, जिसमें रेणुका ने लिखा-'मैं उन सभी की दयालुता के बारे में क्या कहूं, जिन्होंने मेरी दोस्त नूपुर की इस कठिन घड़ी में मदद की है जो पीएमसी बैंक संकट, बीमार मां की चिंता और लॉकडाउन के कारण हमारे इंडस्ट्री के बंद होने के कारण उत्पन्न हुआ था। आज मैं आप सभी की सराहना करना चाहती हूं और साथ ही और मदद न करने की अपील भी करना चाहती हूं।' रेणुका आगे लिखती है-'हमारी फिल्म इंडस्ट्री के एक फरिश्ते ने नूपुर की मदद की है, जिससे नूपुर की मां को सबसे अच्छा इलाज मिल सकेगा। इस फरिश्ते ने पहले ही कई सारे कलाकारों, फिल्म इंडस्ट्री के श्रमिकों को बिना किसी स्वार्थ के मदद की है, यहां तक कि बदले में धन्यवाद की उम्मीद भी नहीं की है।' रेणुका ने आगे लिखा-'उन्होंने ट्विटर पर मेरे एफबी पोस्ट के बारे में पूछते हुए मदद के लिए कहा। मैंने जो कुछ भी साझा किया था, उसके बारे में जानकारी के लिए उन्होंने राणाजी को फोन किया। उन्होंने पूछा कि नूपुर को कितनी आवश्यकता है। मैंने उन्हें वह राशि बताई जो उसने मांगी थी और उन्होंने मुझसे कहा कि हो जाएगा। और उन्होंने उससे कहीं अधिक मदद की।' रेणुका ने अक्षय का नाम लेते हुए लिखा-'इस अत्यंत उदार, दयालु फरिश्ते के प्रति मेरी कृतज्ञता असीम और हमेशा के लिए है। यह फरिश्ता कोई और नहीं, बल्कि सुपरस्टार अक्षय कुमार हैं। शुद्ध, बेदाग सोने के दिल वाला एक व्यक्ति।' अक्षय कुमार के इस नेक कार्य के लिए हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। अक्षय कुमार देश में फैली कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में लोगों को सहयोग कर रहे हैं। साथ ही इंडस्ट्री के लोगों की भी मदद कर रहे हैं। अक्षय ने अपने इस नेक कार्य से अपने सभी चाहने वालों का दिल जीत लिया है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in