वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अखिलेश यादव ने जाना काशी के माझियों का दर्द
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अखिलेश यादव ने जाना काशी के माझियों का दर्द

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अखिलेश यादव ने जाना काशी के माझियों का दर्द

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के हर छोटी बड़ी समस्या पर नजर वाराणसी, 21 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के हर छोटी-बड़ी समस्या पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नजर है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समस्या ग्रस्त क्षेत्र की जानकारी अपने कार्यकर्ताओं से लेने के साथ लोगों से आन लाइन रूबरू भी हो रहे है। रविवार को अखिलेश यादव ने एक बार फिर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शहर के मांझियों की समस्याओं को सुना। रविदास घाट के किनारे युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित ने मांझियों की ऑनलाइन बात अखिलेश यादव से कराई। मांझियों ने पूर्व मुख्यमंत्री से भैंसासुर घाट पर प्रशासन द्वारा उजाड़े गए अपने घरों के बारे में जानकारी दी। मांझियों ने कहा कि लॉकडाउन के चलते नाव संचालन बन्द होने से उनके सामने भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है। ऊपर से जिला प्रशासन ने उनके घरों को ध्वस्त कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लगभग दस मिनट तक मांझियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मांझियों को आश्वस्त किया कि पार्टी उनकी हर सम्भव मदद मुहैया कराएगी। अखिलेश यादव ने पार्टी के स्थानीय नेता किशन दीक्षित को निर्देश दिया कि मांझियों की कार्यकर्ता अपने स्तर से मदद करे। मांझियों की ओर से प्रदीप साहनी, शंभु साहनी, प्रमोद मांझी, विनोद मांझी, तन्ना निषाद ने अपनी बात रखी। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी स कुछ दिन पहले बातचीत किया था और बुनकरों की समस्याओं की जानकारी ली थी। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in