अजय देवगन की फैंस से पॉजिटिव रहने की अपील, बोले- हम उठेंगे, ठीक होंगे और जीतेंगे
अजय देवगन की फैंस से पॉजिटिव रहने की अपील, बोले- हम उठेंगे, ठीक होंगे और जीतेंगे

अजय देवगन की फैंस से पॉजिटिव रहने की अपील, बोले- हम उठेंगे, ठीक होंगे और जीतेंगे

कोरोना वायरस महामारी के बीच अभिनेता अजय देवगन को यकीन है कि दुनिया एक बार फिर से ठीक हो जाएगी। उन्होंने हाल में सकारात्मक संदेश को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अजय देवगन ने फैंस से पॉजिटिव रहने की अपील है। अजय देवगन ने ट्विटर पर खुद की तस्वीर शेयर की है और उन्होंने लिखा कि हम उठेंगे, ठीक होंगे और जीतेंगे। अजय देवगन के पोस्ट ने उनके प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया है। अजय देवगन ने वेब शो "लाल बाजार" के ट्रेलर में अपनी आवाज दी है। इस बीच अजय की कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' न्यूजीलैंड में फिर से रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है क्योंकि कोरोना वायरस नियंत्रण के बाद न्यूजीलैंड में स्थिति सामान्य हो रही है। सभी बिजनेस धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहे हैं। 'गोलमाल अगेन' रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है, जो वर्ष 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, परिणीति चोपड़ा और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन अपनी पत्नी अभिनेत्री काजोल के साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी। इसके अलावा अजय देवगन जल्द ही 'मैदान' और 'भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आने वाले हैं। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/ प्रीति राजपूत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in