आगरा : कोविड कॉल में जिला प्रशासन ने जो कार्य किया वह सराहनीय
आगरा : कोविड कॉल में जिला प्रशासन ने जो कार्य किया वह सराहनीय

आगरा : कोविड कॉल में जिला प्रशासन ने जो कार्य किया वह सराहनीय

आगरा,23 जून (हि.स.)। ताज की नगरी आगरा में कोरोना संक्रमण के आकड़ों को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने आकड़ों को लेकर जहां प्रदेश सरकार को घेरने का काम किया है तो वहीं यहां के जिलाधिकारी ने झूठी खबर को ट्वीट करने को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। वहीं, जनपद का व्यापार संघ,कारोबारी आम नागरिक ने जिला व पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना की है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से दिखा मनाव सेवा यहां के वरिष्ठ नागरिक ने कहा है कि पूर्णबंदी की अवधि में अगर व्यवस्थाओं की बात की जाये तो निश्चित रुप से जिला, पुलिस प्रशासन व समाजसेवी संस्थाएं धन्यवाद के पात्र है। जिस तरह समाजसेवी संस्थाओं ने आगे आकर अपनी अग्रणी भूमिका अदा की एक इतिहास की रचना कर दी। हजारों की संख्या में भोजन पैकेट बनवाये और जरुरतमंद लोगों तक पहुंचाये। पुलिस के माध्यम से भी उसका वितरण हुआ। हाइवे, एक्सप्रेसवे पर जो भी श्रमिक निकल रहे थे,उनको भी खाना खिलाया गया, पानी दिया गया। हर प्रकार की सुविधा मुहैया जो हो सकती थी वो कराने का प्रयास किया गया। और इस सब के लिए पीछे प्रेरणास्त्रोत यदि हम कहे तो हमारे मुख्यमंत्री जी है। जिनकी प्रेरणा पूरे शहर के अंदर दिखायी दे रही थी। और वो सेवा मनाव सेवा के रुप में थी। क्योंकि आखिर में ही नर सेवा ही नारायण सेवा थी। और इस जरुरत के समय पर गरीबों की सहायता करके आगरा की जनसेवी और समाजसेवी संस्था ने एक इतिहास की रचना कर दी है। हम मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते है। बनारा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डॉयरेक्टर विवेक बनारा ने बताया कि कोविड-19 के कारण जो भी समस्या जनपद आगरा में आयी है। उसका एक अभूतपूर्व उदाहरण हमारे जिला व पुलिस प्रशासन के अलावा समाजसेवियों ने दिया है। इसमें उनकी जो मेहनत है काफी काबिले तारीफ है। पुलिस व सेवा कर्मियों ने मोहल्ले-मोहल्ले जा-जाकर मदद की है। इसी बीच में जो श्रमिक यहां से निकले है उन सबको खाने-पीने का इंतजाम कराया। यह कोशिश की है कि कोई भूखा न निकले और उनको कपड़े व जूते चप्पल भी प्रदान किया है। यह बहुत ही अच्छा और सरहनीय कदम है। हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रशासन के द्वारा यह सब काम हुआ है। एक उद्योगपति के नाते जो मैने पाया उसम यह देखा है कि हमे जिस वक्त जिला व पुलिस प्रशासन की मदद मिलनी चाहिये थी वो मिली है। प्रशासन ने बड़ी मुस्तैदी से काम किया है और सबको नियमानुसार मदद के साथ सहयोग दिया है इसका मैं जिला प्रशासन के प्रति अभार व्यक्त करता हॅू। युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल वंशज ने कहा है कि आगरा की पुलिस व जिला प्रशासन ने कोविड काल में जो काम किया है आगरा की जनता को ना किसी खाद्यान ना मेडिकल में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दिया है। कोविड काल में जो व्यापारियों की समस्या थी उसका निराकरण किया है उसको लेकर जितनी भी प्रशासन की सराहना किया जाये वह बहुत कम है। टूर्रिजम गिरोलो आगरा की ओर से राजीव सक्सेना ने आगरा के जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन के कार्यों की सरहना की है। उन्होंने कह कि जिस तरह से जिलाधिकारी के नेतृत्व में कोरोना टीम ने संक्रमण को जनपद में फैलने से रोकने का प्रयास किया है वह काफी सरहनीय है। मैं जिलाधिकारी व उनकी टीम को बधाई देता हूॅ। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in