अभाविप ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का प्रतीकात्मक पुतला
अभाविप ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का प्रतीकात्मक पुतला

अभाविप ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का प्रतीकात्मक पुतला

फतेहपुर, 18 जून (हि.स)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ताओं ने गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग का पुतला फूंककर जमकर अपना विरोध प्रदर्शन किया है। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक यशस्वी दीक्षित की अगुवाई में शहर के पटेल नगर चौराहा पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस मौके पर जिला संयोजक ने कहा कि चीन अपने नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होगा । उन्होंने सैनिकों की सहायता पर कहा कि देश के लिए उनका बलिदान सदैव याद किया जायेगा। चीन को अब उसकी ही भाषा में जवाब दिया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in