आपातकाल में रांची से आंदोलन का हिस्सा रहे सूर्यकांत सिंह व पद्मश्री अशोक भगत को एबीवीपी ने किया सम्मानित
आपातकाल में रांची से आंदोलन का हिस्सा रहे सूर्यकांत सिंह व पद्मश्री अशोक भगत को एबीवीपी ने किया सम्मानित

आपातकाल में रांची से आंदोलन का हिस्सा रहे सूर्यकांत सिंह व पद्मश्री अशोक भगत को एबीवीपी ने किया सम्मानित

रांची, 25 जून (हि.स.) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी )रांची महानगर की ओर से आपातकाल में रांची से आंदोलन का हिस्सा रहे सूर्यकांत सिंह और पद्मश्री अशोक भगत को पुष्पगुच्छ तथा शॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर एबीवीपी के रांची जिला के संगठन मंत्री प्रताप सिंह ने गुरुवार को कहा कि 25 जून 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा संविधान को ध्वस्त कर पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की गई थी।आपातकाल के समय के आंदोलनकारी सह स्वतंत्रता सेनानियों से मिलकर उन्हें सम्मानित कर हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जिन्होंने वैसी विकट परिस्थिति में आपातकाल के समय संघर्ष कर इंदिरा गांधी की तानाशाही को जवाब देने का कार्य किया गया था। इस अवसर पर महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस और सबसे दुःखद अध्याय 25 जून 1975 आपातकाल के विरोध में उठे हर स्वर का हृदय से वंदन किया। आज से 45 वर्ष पूर्व, राजनीतिक स्वार्थ के लिए विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर देशवासियों से सारे अधिकार छीन आपातकाल लगाया गया था। एबीवीपी आपातकाल में उठे हर्ष वर्क को हृदय से वंदन करती है जिन्होंने लोकतंत्र बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दी थी। मौके पर सह मंत्री अनिकेत कुमार, रांची विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज कुमार ,सह मंत्री श्याम वर्मा उपस्थित थे। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in