एबीवीपी ने चीन के राष्ट्रपति का किया पुतला दहन
एबीवीपी ने चीन के राष्ट्रपति का किया पुतला दहन

एबीवीपी ने चीन के राष्ट्रपति का किया पुतला दहन

रांची, 18 जून (हि.स.) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के प्रांगण में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया। साथ ही लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए भारत के 20 वीर जवानों की शहादत पर पुष्पांजलि और दीया जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर एबीवीपी के रांची महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश ने कहा कि चीन बातचीत में कुछ और कहता है और धरातल पर वह कुछ और करता है, चीन की मंशा अपने पड़ोसी देश भारत के साथ-साथ अन्य देशों के प्रति भी सही नहीं है, उसके विस्तार वादी सोच को भारत समझ चुका है। भारत किसी भी प्रकार की परिस्थिति में चीन का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। हम सभी भारतीयों को वर्तमान परिस्थिति में चीन द्वारा निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार कर शहीद हुए जवानों को सच्चे मायने में सही श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि चीन को आर्थिक रुप से कमजोर कर हम भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत भी कर सकते हैं । एबीवीपी वैसे सभी शहीद हुए जवानों के परिवार के हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख विशाल सिंह ने कहा की वीर जवानों की असली श्रद्धांजलि तभी होगी जब भारत के प्रत्येक नागरिक चीनी वस्तुओं का बहिष्कार पूर्ण रूप से करेंगे और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे। इस अवसर पर प्रांत कला मंच प्रमुख आशुतोष द्विवेदी, प्रांत कार्यालय मंत्री अनिकेत ,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अवधेश ठाकुर, श्यामानंद पांडे, रांची जिला संगठन मंत्री प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in