छत्तीसगढ़ में एबीवीपी ने किया चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में एबीवीपी ने किया चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में एबीवीपी ने किया चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

रायपुर, 18 जून (हि.स.)। चीनी सेना के लददाख में धोखेबाजी प्रकरण के बाद देशभर में चीन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। साथ ही लोग चीनी सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को चीनी सेना और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति की तस्वीरों को फाड़कर चीन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। एवीबीपी महानगर मंत्री विभोर सिंह ने कहा कि चीनी सेना ने भारतीय सेना पर कायराना हमला किया है। जनता को भी अपना दायित्व निभाते हुए चीनी सामानों का बहिष्कार कर उसे सबक सिखाना होगा। एबीवीपी ने मांग की है कि, चीनी सामानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। स्वदेशी उत्पादों का उपयोग किया जाए। चीन से पूर्ण रूप से संबंध खत्म करते हुए सभी सामानों का आयात तत्काल प्रभाव से रोका जाए। विभोर ने कहा कि एबीवीपी पूरे शहर में चीनी सेना के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में एवीबीपी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/रंजन झा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in