Fire in a house
Fire in a house

Fire in a house

गोलाघाट (असम ), 10 जून (हि.स.)। गोलाघाट जिला के बोकाघात क्षेत्र के पानबारी कृषि पाम निगम में आग लगने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात को कृषि पाम निगम के महेश्वर पथार परिचालन समिति के अस्थायी घर आग में जलकर पूरी तरह से राख हो गया। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि किसी उपद्रवियों द्वारा कृषि पाम निगम के घर में आग लगाई गई होगी। घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आग लगाए जाने की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in